बुलेट पटाखा प्रयोग करने पर 51 वाहनों के चालान, 05.10 लाख का जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 07:47 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): बुलेट पटाखा प्रयोग कर वाहन चलाने पर ट्रैफिक पुलिस ने 51 वाहन चालकों के चालान करते हुए 05.10 लाख रुपए का जुर्माना किया है। पुलिस कमिश्रर विकास अरोड़ा व डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने मार्च माह के दरमियान यह कार्रवाई की।

 

ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमों का गठन करके उनको चिन्हित स्थानों पर विशेष आदेश/निर्देश देकर तैनात किया गया। विशेष अभियान के तहत 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक पुलिस टीमों को नाका लगाकर चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बुलेट पटाखा प्रयोग कर वाहन चलाने पर 51 वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान किए गए। जिन पर 05.10 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।


डीसीपी का कहना:
डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गोयत ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम का मकसद गुरुग्राम की सडक़ों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सडक़ हादसों को रोकना है। कुछ दुपहिया चालक अपनी बाइक में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करके अन्य लोगों को परेशान भी करते है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static