असाधारण लाइफस्टाइल एक्सपो में दिख रही है देशभर की संस्कृति की झलक

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 06:32 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भारत सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है। यहां की विविधता ही यहां के उत्सवों का आकर्षण है। इसी विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि के आकर्षण के साथ नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'फेस्टिवल ऑफ इंडिया' के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। पिछले साल आयोजित पहले संस्करण की जबर्दस्त सफलता के बाद और भी भव्यता के साथ टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। 9 अक्टूबर से शुरू हुआ उत्सव 13 अक्टूबर तक चलेगा। उत्सव में लोगों की जबर्दस्त उपस्थिति देखने को मिल रही है। 

 

दुर्गा पूजा के उत्साह को बढ़ाते हुए इस फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिल्ली का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। विशाल मूर्तिंयां और खूबसूरत सजावट यहां आने वाले हर व्यक्ति को आकर्षित कर रही है। यहां का संगीत हर किसी को इसमें खो जाने को मजबूर कर रहा है। महाषष्ठी की पूजा के साथ पंडाल का उद्घाटन किया गया। पंडाल में शुक्रवार को महानवमी और शनिवार को विजयदशमी का पूजन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। विजयदशमी के दिन सिंदूर खेला का आयोजन भी किया जाएगा। 

 

हेमंत शर्मा, न्यूज डायरेक्टर, टीवी9 नेटवर्क  ने दुर्गा पूजा को शक्ति एवं सामर्थ्य की पूजा कहा। उन्होंने कहा, ‘दुर्गा पूजा शक्ति के पूजन का उत्सव है, जो सभी के कल्याण के लिए समर्पित है। इस त्योहार का सार मातृत्व की शक्ति एवं स्वाभिमान की सार्वजनिक पूजा में है।’

 

टीवी9 फेस्टिवल ऑफ इंडिया सिर्फ दुर्गा पूजा तक ही सीमित नहीं है। इस बार उत्सव में लोगों को अनूठा शॉपिंग एक्सपीरियंस भी मिल रहा है। देश-विदेश के 250 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। इन पर हाई-एंड फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर तक सभी कुछ उपलब्ध है। यह उत्सव सभी के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन बनकर सामने आया है। 

 

इसमें स्वाद के दीवानों के लिए भी बहुत कुछ है। यहां दिल्ली के स्पाइसी स्ट्रीट फूड से लेकर लखनऊ के मक्खनी कबाब, बंगाल की मिठाइयों और हैदराबादी बिरयानी का स्वाद भी लिया जा सकता है। फूड जोन की खुशबू ही मुंह में पानी लाने के लिए काफी है। दूसरी ओर, लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस ने संगीत के दीवानों को भी लुभाया है। सूफी गीतों और बॉलीवुड हिट्स के साथ-साथ लोक गीतों का परफॉर्मेंस भी दिल जीत लेने वाला है। 30 से ज्यादा संगीतकार एवं परफॉर्मर इसमें हिस्सा लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static