आदित्य शिवा का बनाया गीत Malanng हो रहा वायरल

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 06:42 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो: आदित्य शिवा द्वारा बनाया गया गीत Malanng वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर अब तक उसने 5 दिनों के अंदर 132k  प्रशंसको का समर्थन हासिल किया है, कहते हैं हर चीज में संगीत है बस कहने वाले नहीं सुनने वालों की जरूरत है,  इसी बात को आदित्य शिवा ने अपनी मेहनत और परिश्रम के बलबूते साबित किया है | समाज की लगाई हुई लाखों पाबंदियां और बंदिशों के बावजूद उन्हें तोड़कर अपनी मंजिल तक जा पहुंचने की कहानी है संगीतकार आदित्य शिवा की | अपने साथ-साथ हजारों अन्य लोगों के सपनों की उड़ान भरी है | संगीत का रूह से वही संबंध है जैसा शब्दों का दिमाग से , संगीत जीवन का अर्थ है इसके बिना जीवन सिर्फ एक प्रश्न ? 

 आदित्य को अपने बचपन से ही संगीत सुनना बहुत पसंद था अपनी सृजन मानसिकता के चलते वह अपने लक्ष्य को पाने में सफल हुए | आदित्य के पिता का एक महत्वपूर्ण योगदान है उनकी सफलता में वे घर में सभी सदस्य को संगीत सुनने के लिए प्रेरित करते थे | इसी के फलस्वरूप आदित्य अब तक तीन प्रसिद्ध संगीत प्रस्तुत कर चुके हैं | जिनमें से मलनग ने 5 दिन में 132k समर्थन प्राप्त किया है | यह बात इस गीत को और खास बनाती है ,आदित्य को खुशी है कि उसकी संगीत की इतनी प्रशंसा हो रही है |

 कहते हैं ,संगीत हमें वह पंख प्रदान करता है जिसे समाज कहीं अपनी रोड वादी सोच की मदद से कतर  देता है | परंतु आदित्य जैसे सफल व्यक्ति हमारे युवक एवं युवतियों को आगे बढ़कर अपने सपनों को  लगन, मेहनत और दृढ़ता के साथ पूरा करने की प्रेरणा देते हैं |आदित्य एक नव संगीतकार है जो तरह-तरह की संगीत शैली का प्रयोग कर नए और मधुर संगीत देते रहते हैं जिनसे समाज प्रेरणा लेता है|  उन्होंने अपना प्रथम संगीत " इंतजार " कोविड-19 महामारी के पूर्ण बंदी के दौरान लिखा था | यह गीत लोगों के इंतजार को दर्शाता है ,जो इस महामारी के चलते अपने घरों में कैद हो गए थे | इस बात से यह साबित होता है कि आदित्य कितनी गहरी सोच रखते हैं | इस गाने में एडीएम बीट्स और एक आकर्षक रैप था, जो अपनी ओर नवयुवकों को आकर्षित  कर रहा था | आदित्य न केवल संगीत लिखते और गाते हैं बल्कि वे संगीत वीडियो का हिस्सा भी बन कर उनकी लोकप्रियता को बढ़ाते हैं |

उनका दूसरा संगीत "खामोश" जिसमें उन्होंने स्वयं प्रस्तुति दी थी, वह एक पॉप कल्चर से प्रेरित संगीता था | परंतु उनका  लोकप्रिय गीत "मालांग" इन सभी से बहुत अलग है वह एक पंजाबी पार्टी ट्रक है |आदित्य के प्रशंसक उसकी अत्यधिक सराहना कर रहे हैं | उनका कहना है की मालांग को सुनने के बाद वे अपने पैरों पर काबू नहीं पा सके थे |और उनका दावा भी है की आप भी मालांग को सुनकर अपने पैरों पर काबू नहीं पा पाएंगे आप का मन नाचने के प्रति मचल उठेगा |  

अपने संगीत के बनाने के परिश्रम और मेहनत के बारे में बताते वक्त आदित्य ने इस बात का जिक्र किया था की उन्हें कई रातों तक जागना पड़ता था और उनके आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें अपना दो पहिया वाहन भी बेचना पड़ा था | सारी हलचल में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक थकान महसूस होती थी , लेकिन उन्होंने एक बार के लिए भी अपना इरादा नहीं बदला वे अपनी राह पर चलते गए क्योंकि उन्हें पता था कि संगीत उनके लिए है और वह सिर्फ संगीत के लिए बने हैं | अपनी इसी दृढ़ता और मेहनत के बलबूते आज वह इस मुकाम तक पहुंच सके है | बाधाएं हर किसी के जीवन में आती हैं पर उन बाधाओं को पार कर आगे बढ़ने का ही नाम जीवन है |


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static