गैस किल्लत के बीच जिले में लगा पहला गैस एटीएम

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 07:57 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अमेरिका इजराइल व इरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण एशियाई देशों को गैस किल्लत सामना करना पड रहा है। समस्या को लेकर शहरवारसियों के लिए राहत की खबर है। गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क फ्लोवर वैली सोसायटी में पहला एलपीजी एटीएम स्थापित किया गया है। जो 10 किलो के गैस सिलेंडर को तत्काल रिफिल करेगा। मशीन मुख्य रूप से खाली सिलेंडरों का रिफिल एक्सचेंज करने के लिए डिज़ाइन की गई है। जिन ग्राहकों के पास पहले से रजिस्टर्ड भारत गैस कंपोजिट सिलेंडर कनेक्शन है, वे इस ऑटोमेटिक सिस्टम से आसानी से सिलेंडर रिफिल कर सकते हैं।

 

कहते है कि युद्ध से किसी का भला नही होता। किसी ना किसी पक्ष का इसका खामियाजा भुगतना पडता है। कुछ ऐसा ही असर अमेरिका-इजराइल व इरान के बीच चल रहे युद्ध से एशियायी देशों पर भी पड रहा है। वही जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम में मंगलवार तक 113 कमर्शियल सिलेंडर की सेल की गई है, जबकि घरेलू गैस के 16588 सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए गए हैं। गुरुग्राम में मंगलवार को 21 हजार घरेलू गैस के सिलेंडर मिले, जिनमें से सेल करने के बाद 10 हजार से अधिक स्टॉक बच गया। जबकि गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने दावा किया था कि जिला में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला में गैस आपूर्ति करने वाली सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने वाट्सएप, आईवीआरएस व मोबाइल एप के माध्यम से बुकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। बीते दो दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति भी शुरू हो गई है। लेकिन पिछले दो दिन में गुरुग्राम में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई मात्र 500 ही हो पाई है। जबकि गुरुग्राम में कमर्शियल सिलेंडर की खपत तीन हजार से अधिक सिलेंडर होती है।

 

होटल, रेस्तरा व ढाबों पर असर

ज्ञात हो कि गैस किल्लत का असर केवल आम आदमी पर ही नही बल्कि होटल, रेस्तरां व ढाबों पर भी पड रहा है। संचालकों ने बताया अब वे कोयले का इस्तेमाल करने को मजबूर हो रहे है। एक होटल संचालक ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें एक सिलेंडर मिला है, ऐसे में मजबूरन कोयले से काम चलाना पड़ रहा है। दूध से बनने वाली मिठाईयों को बनाना बंद कर दिया है। कार्मशियल से ज्यादा डोमेस्टिक की मांग

 

डीसी की ओर से सोमवार को किए गए दावें के मुताबिक 17,724 कमर्शियल सिलेंडर प्राप्त हुए हैं। मार्च महीने में अब तक डोमेस्टिक श्रेणी के तीन लाख 27 हजार 988 सिलेंडर प्राप्त हो चुके है। जिसके चलते डोमेस्टिक श्रेणी में आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। जिला में इस समय 58 गैस एजेंसी के माध्यम से एलपीजी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

वर्जन-

“ गैस की समस्या को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हर संभव उपाय किए गए है। कार्मशियल सिलेंडरों की मांग ज्यादा जबकि डोमेस्टिक की कम। डोमेस्टिक सप्लाई लगातार जारी है। गैस की कमी बातें महज अफवाह है गैसर आपूर्ति निरंतर जारी है।” सुनिल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गुरूग्राम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static