तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 07:32 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो : गुरुग्राम महानगर ज़िले की पटौदी विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और बड़ी संख्या में आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

जिला महामंत्री किसान मोर्चा गुरुग्राम अजीत यादव ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने पटौदी विधानसभा में इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सह-संयोजक मनीष यादव, पटौदी की यशस्वी विधायक बिमला चौधरी, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, तिरंगा यात्रा विधानसभा संयोजक देवेंद्र यादव, ज़िले और पटौदी विधानसभा के सभी वरिष्ठ, जेष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, पदअधिकारीगण, बुजुर्गों, माताओं, बच्चों और युवा साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा हाथों में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। रास्ते में जगह-जगह पर फूलों की वर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई। वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से गूंजता रहा। अजीत यादव ने कहा कि यह भव्य तिरंगा यात्रा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और देश के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक है।  देश की आन, बान और शान तिरंगा हमेशा ऊँचा लहराता रहे, यही हमारा संकल्प है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static