दिल में देशभक्ति, हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकाल रहे भाजपाई- धर्मेंद्र तंवर

punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 07:01 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हर हिंदुस्तानी के दिल में अपने देश के प्रति भरपूर प्रेम है। हर कोई देश का सिर गर्व से उंचा करने में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से विश्व में भारत को अलग पहचान दिलाई है उससे हर हिंदुस्तानी का मान-सम्मान बढ़ गया है। यही कारण है कि दिल में देशभक्ति और हाथ में तिरंगा लेकर आज हर हिंदुस्तानी तिरंगा यात्रा निकाल रहा है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बादशाहपुर से न्यायाधिकरण सदस्य धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि आज सोहना विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर हर किसी के मन में उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इस तिरंगा यात्रा में बढ़चढ़कर भाग लिया। जिस वक्त यह तिरंगा यात्रा निकली उस वक्त पूरा क्षेत्र देश भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। 

 

धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोहना विधानसभा क्षेत्र के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान हर किसी को देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया गया। जिसे भी यह ध्वज दिया गया उसने इसे माथे पर लगाकर स्वीकार किया। यह तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक दमदमा रोड पर सम्पन्न हुई। इस यात्रा के दौरान हर नेता और क्षेत्रवासी का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल में डूब गया। देशभक्ति और एकता के इस अद्भुत माहौल में हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में मातृभूमि के प्रति असीम प्रेम झलक रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static