मुख्यमंत्री के रोड शो ने एक तरफा किया चुनावी माहौल

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2025 - 08:37 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो : भाजपा की टिकट से नगर निगम गुरुग्राम के मेयर पद के लिए चुनावी रण में उतरी राज रानी मल्होत्रा के पक्ष में आज एक तरफा माहौल हो गया। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में निकले रोड शो ने विरोधियों के हौसले ध्वस्त कर दिए और पूरी हवा भाजपा के पक्ष में कर दी। मेयर चुनाव को लेकर गुरुग्राम में आज मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के कई अन्य मंत्रियों और भाजपा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला।

 

गुरुग्राम की मेयर प्रत्याशी राज रानी मल्होत्रा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब गुरुग्राम में रोड शो में शामिल हुए तो एक जनसमूह देखकर ऐसा लगा कि मानों पूरे गुरुग्राम की जनता इस चुनाव में साथ देने के लिए मुख्यमंत्री के पीछे चल दी है। 

 

 

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में किए गए इस रोड शो के बाद राज रानी मल्होत्रा का एक तरफा माहौल बन गया है। इससे कोई भी इंकार नहीं कर सकता है। आज के दौरे पर मुख्यमंत्री ने बीते 10 सालों में गुरुग्राम में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को बताया। साथ ही निगम आगामी पांच सालों में गुरुग्राम के लिए क्या करने वाला है इस विजन को भी जनता के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री के इस रोड शो के बाद मेयर प्रत्याशी राज रानी मल्होत्रा भी गदगद नजर आई।

 

अपनी जीत का दावा करते हुए राज रानी मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की नीतियों पर आज पूरा देश चल पड़ा है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की कार्यनीतियों की सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी सराहना हो रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आगामी 2 मार्च को वोट देने जरूर पहुंचे और एक ऐतिहासिक जीत में अपना योगदान दें। 

 

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, जिलाध्यक्ष कमल यादव,  वरिष्ठ भाजपा नेत्री गार्गी कक्कड, उषा प्रियदर्शी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा सहित भाजपा के दिग्गज नेता व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static