आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records द्वारा सम्मानित
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 07:34 PM (IST)
गुड़गांव ब्यूरो : डॉ. मुकेश शारदा गठिया रोगियों के आयुर्वेदिक उपचार में एक अनुभवी और प्रतिष्ठित विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है और इससे आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। डॉ. मुकेश शारदा डॉ. शारदा आयुर्वेद संस्थान के संस्थापक हैं और पिछले कई वर्षों से आयुर्वेद के माध्यम से मरीजों को उपचार प्रदान कर रहे हैं। विशेष रूप से रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी जटिल बीमारी के उपचार में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।
संस्थान के माध्यम से हजारों मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार प्रदान किया गया है। उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में इसकी शाखाएं संचालित हो रही हैं, जहां बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इस उपलब्धि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1224 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आए लोगों ने डॉ. मुकेश शारदा को इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कई मरीजों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि डॉ. शारदा आयुर्वेद में मिले उपचार से उन्हें काफी लाभ मिला है और इस सम्मान ने उनके विश्वास को और भी मजबूत किया है।
कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान डॉ. मुकेश शारदा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी आयुर्वेद के माध्यम से लोगों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा पर भरोसा किया और इसे आगे बढ़ाने में सहयोग दिया इस अवसर पर उन्होंने International Women’s Day के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। यह उपलब्धि आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता और उसके प्रभाव को दर्शाती है।