कर्मचारियों ने दिया धरना

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 12:35 PM (IST)

गुडग़ांव: वीरवार को आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन मानेसर यूनिट ने कार्यकारी अभियंता ट्रांसमिशन के खिलाफ धरना दिया। धरने का संचालन यूनिट सचिव राजेश कुमार ने किया। कार्यकारी अभियंता ने छह कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। ये कर्मचारी कई सालों से बिजली निगम में काम कर रहे थे। इन कर्मचारियों को दोबारा से नौकरी पर रखने के लिए यूनियन लगातार चार दिन से कार्यकारी अभियंता ऑफिस पर धरना कर रही है।

यूनियन ने लिखित रूप में अधिकारियों को नोटिस दिया था कि इन छह कर्मचारियों को दोबारा से नौकरी पर रखा जाए लेकिन अधिकारियों ने मनमानी की और इन कर्मचारियों को दोबारा से नौकरी पर नहीं रखा। सोमवार से लगातार धरना चल रहा है। 4 दिन से ही कार्यकारी अभियंता ऑफिस में नहीं आ रहे हैं, जोकि इस अधिकारी की कर्मचारी विरोधी और निगम विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करती है। राज्य प्रधान सुरेश राठी ने कहा कि यूनियन हमेशा ही कर्मचारियों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

राज्य चेयरमैन  देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि इस अधिकारी में बात न करने की जो प्रवृत्ति है, यह पूरी तरह से गलत है। किसी भी कीमत पर एक भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाने दी जाएगी। इससे पहले ही भी यूनियन ने संघर्ष करते हुए 178 कच्चे कर्मचारियों को 2016 में भी गुरुगाम सर्कल में नौकरी पर रखवाया था। हरियाणा में सरकार से जो वार्तालाप हुई है, उसके अनुसार जहां रेगुलर कर्मचारी आएगा, वहां पहले से लगे हुए किसी भी कच्चे कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static