मछली व्यापारियों ने की 1 करोड़ 11 लाख 50 हजार रूपए की ठगी

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 08:56 PM (IST)


पटौदी, (घनश्याम): मछली व्यापारियों ने पैसा दोगुना करने का ख्वाब दिखाकर एक व्यक्ति को अपने जाल फांसकर उससे 1 करोड़ 11 लाख 50 हजार रूपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित को झांसे में लाने के लिए 1 करोड़ 25 लाख का चैक भी दे दिया लेकिन यह तीन बार बॉऊंस हो चुका है। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस में दिए अपने ब्यान में जमालपुर निवासी रविंद्र कुमार का कहना है कि 2018 में उसके जानकार कैथल निवासी नरेंद्र कुमार ने उसे फारचून फिशरीज के बारे में बताया और इस कंपनी में पैसा लगाने के लिए कहा। उसने बताया कि इस कंपनी में पैसा लगाने से अच्छा लाभ मिलेगा और पैसा दो गुना हो जाएगा। इसके बाद इसी व्यक्ति ने उसकी मुलाकाल राजेश पुत्र ताराचंद निवासी नागपुर व जगदीश कुमार निवासी आगरा से कराई। कई मुलाकातों के बाद व इन लोगों के झांसे में आ गया। आरोपियों ने उसे पैसों का लोभ दिखाते हुए लगातार पैसे हड़पते रहे। इस दौरान उसने 4 लाख, 21 लाख, 43 लाख, 2 लाख, 35 लाख, 4.5 लाख व लाख रूपए उनके खातों में भेज दिए। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने उससे 1 करोड़ 11 लाख 50 हजार रूपए ले लिए।
पैसा देने में आनाकानी
पीड़ित रविंद्र कुमार के अनुसार पैसे मांगने पर ये लोग उसे गुमराह करते रहे। पैसा जल्द देने की बात पर तुरकमिजाज भी हो गए। इस दौरान काफी कहासुनी पर इन लोगों ने 1 करोड़ 25 लाख का चैक भी दे दिया लेकिन वह खाते में पैसा नहीं होने के कारण बाऊंस हो गया।
मछली पालन की कंपनी
पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने फारचून फिशरीज के नाम से कंपनी चला रखी है। लोगों को मछली पालन में अच्छा फायदा होने का ख्वाब दिखाकर ये लोगों का पैसा इसमें लगावाते हैं। उसे भी इस व्यापार में अच्छा लाभ का प्रलोभन दिया गया था जिसमें वह फंस गया। वह अपने पैसे लेने के लिए कई बार नागपुर भी गया लेकिन कुछ हांसिल नहीं हुआ। इस लोगों ने एक बार 5 लाख रूपए मेरे खाते में भी डाले थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static