एलपीजी सिलेंडर ब्लॉस्ट होने से पांच श्रमिक झुलसे, गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 08:30 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): यहां खेडक़ीमाजरा गांव में शुक्रवार की रात को खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर में ब्लॉस्ट होने पर पांच श्रमिक झुलस गए। हादसे में घायल श्रमिकों को उपचार के लिए सेक्टर-10 सिविल अस्पपताल भर्ती कराया गया। जहां से सभी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामले में धनकोट चौकी पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

 


जानकारी अनुसार, बिहार मूल के सुरेश, मनमोहन, चिंटू, अशोक, विवेक व सद्दाम हुसैन यहां गुडग़ांव के खेडक़ीमाजरा गांव में किराये के मकान में रहते हैं। सभी गुरुग्राम में दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते हैं। 27 मार्च की  रात करीब 9 बजे सुरेश आटा लेने के लिए बाहर गया था, जबकि अन्य पांच युवक कमरे में मौजूद थे। एक युवक खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस रिसाव होने के कारण छोटा सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। ऐसे में कमरे में आग लग गई और कमरे में मौजूद मनमोहन, चिंटू, अशोक, विवेक व सद्दाम हुसैन सभी पांचों युवक आग की लपटों में झुलस गए।

 

सूचना मिलने ही धनकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया। धनकोट पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई जगमाल ने बताया कि खाना बनाते समय छोटा सिलेंडर फटने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पांचों को दिल्ली रेफर किया जा चुका है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static