विदेशी महिला की हत्या कर शव फ्लाइओवर के नीचे फेंका, नग्नावस्था में मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 08:12 PM (IST)

गुड़गांव, ब्यूरो: आईएमटी मानेसर एरिया में विदेशी महिला की हत्या कर फ्लाईओवर से नीचे शव फेंकने का मामला सामने आया है। महिला का शव नग्नावस्था में मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी।

 


जानकारी अनुसार, आईएमटी मानेसर एरिया में फ्लाईओवर के नीचे किसी ने रविवार की सुबह एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव नग्रावस्था में था, पुलिस को शव से कुछ दूरी पर कपड़े भी मिले। महिला के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे। जिसके बाद एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 


पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र 35 साल के करीब है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अफ्रीकी देश युगांडा की रहने वाली थी। महिला सैक्स वर्कर थी, जिसे पैसे देकर ले जाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं ओर जगह कर शव यहां फेंका गया है। शव को अंधेरे में ही यहां फेंका गया है। मौके से ऐसे कोई कागज या पहचान पत्र नहीं मिले, जिससे महिला की पहचान हो सके। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि मामले का खुलासा हो सके।


विदेश मंत्रालय से संपर्क:
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मृतका की पहचान कराने के लिए उनकी स्थानीय और राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स से मिलान करने का प्रयास जारी है। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय और संबंधित भारतीय मिशन से संपर्क स्थापित किया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि महिला विदेशी नागरिक कौन थी और उसे आखिरी बार कहां देखा गया था। भारत में वह कहां रह रही थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static