स्वास्थ्य मंत्री ने वेदांता लांजीगढ़ की 24x7 टेलीमेडिसिन सुविधा का वर्चुअल उद्घाटन किया

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 08:47 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो : ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने आज टाटा 1mg के साथ साझेदारी में कालाहांडी जिले में वेदांता एल्यूमीनियम की पहली 24x7 टेलीमेडिसिन सुविधा का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। टाटा 1एमजी के सहयोग से शुरू की गई यह पहल दूरदराज के गांवों, कर्मचारियों, परिवारों और व्यावसायिक साझेदारों तक समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श पहुंचाकर कलाहांडी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सहायता प्राप्त परामर्श के लिए वेदांता लांजीगढ़ अस्पताल में एक विशेष टेलीमेडिसिन कक्ष भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा, टाटा 1एमजी ऐप के माध्यम से लाभार्थी लगभग 30 विशेषज्ञ और सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से निःशुल्क ऑडियो और वीडियो परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जिससे चिकित्सा सलाह के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम होगी। इस सेवा का लाभ कलाहांडी तथा आसपास के लगभग 70 दूरस्थ गांवों के 70,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

 

इस अवसर पर ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने कहा,“वेदांता की 24x7 टेलीमेडिसिन सुविधा कलाहांडी के लोगों, विशेषकर दूरस्थ आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। समय पर चिकित्सकीय परामर्श लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आजीविका के क्षेत्र में वेदांता का व्यापक कार्य यह दर्शाता है कि जिम्मेदार उद्योग राज्य के विकास लक्ष्यों को मजबूत कर सकते हैं। ओडिशा में समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार, उद्योग और समुदायों के बीच निरंतर सहयोग आवश्यक है। वेदांता एल्युमिना बिज़नेस के सीईओ श्री प्रणब कुमार भट्टाचार्य ने कहा, “ओडिशा वेदांता की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और स्थानीय समुदायों का कल्याण हमारे कार्यों के केंद्र में है। इस टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत के साथ हम उन लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। ओडिशा, विशेषकर कलाहांडी और रायगढ़ा में इस तरह की कई पहलें इन क्षेत्रों को तेज़ी से सामाजिक और आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ रही हैं। हम स्थानीय समुदायों और सरकार के साथ मिलकर ओडिशा के समावेशी और सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

वेदांता की विभिन्न सामुदायिक पहलें जैसे ‘प्रोजेक्ट आरोग्य’ स्वास्थ्य शिविरों, निवारक देखभाल और चिकित्सा पहुंच के माध्यम से दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही हैं। वहीं ‘प्रोजेक्ट सखी’ महिलाओं को उद्यमिता और स्वयं सहायता समूहों के जरिए कौशल, आत्मविश्वास और आय के अवसर प्रदान कर रहा है। ‘प्रोजेक्ट संगम’ जलग्रहण विकास, सिंचाई सहायता और जलवायु-अनुकूल खेती के माध्यम से किसानों की आजीविका को मजबूत कर रहा है। वेदांता की शिक्षा संबंधी पहलें, जिनमें क्षेत्र का पहला अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डीएवी वेदांता इंटरनेशनल स्कूल और आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र ‘नंद घर’ शामिल हैं जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रारंभिक बाल देखभाल, पोषण, स्वास्थ्य सहायता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही हैं। युवाओं के कौशल विकास और सामुदायिक बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं के साथ मिलकर ये पहलें क्षेत्र में अधिक स्वस्थ, शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त समुदायों के निर्माण में मदद कर रही हैं। कलाहांडी और रायगढ़ा क्षेत्र के आसपास ये प्रयास स्वस्थ, कुशल और आत्मनिर्भर समुदायों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ओडिशा में वेदांता एल्युमिनियम की सामुदायिक विकास योजनाओं से अब तक 10 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं, जिसके लिए वर्षों में 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश सामाजिक विकास परियोजनाओं में किया गया है।

 

इस अवसर पर लांजीगढ़ स्थित वेदांता एल्युमिनियम की विश्वस्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी की भी चर्चा हुई, जो भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिना रिफाइनरी है और चीन के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में शामिल है। 50 लाख टन प्रतिवर्ष क्षमता वाली यह रिफाइनरी भारत की एल्युमिनियम वैल्यू चेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसने ओडिशा को एक प्रमुख एल्युमिनियम केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ रोजगार, स्थानीय उद्यम, सहायक आजीविका और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दिया है। वेदांता एल्युमिनियम के ओडिशा संचालन ने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कंपनी के अनुसार, उसने ओडिशा में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और 20,000 से अधिक एमएसएमई तथा व्यावसायिक साझेदारों को समर्थन दे रही है, जिससे उसकी वैल्यू चेन के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static