नवीन गोयल के समर्थन में भीम नगर में जुटी ऐतिहासिक भीड़

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 08:31 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भीम नगर रामलीला मैदान ऐतिहासिक है। इस मैदान में सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसी मैदान से राम का नाम भी गूंजता है। इसी मैदान पर राजनेताओं के भाषण की गूंज होती है। हर धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों का गवाह यह मैदान है। इसी मैदान पर निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल के समर्थन में हुई रैली ने भी इतिहास बना दिया है। इस अवसर पर समाजसेवी बंटी पाहुजा, सीमा पाहुजा, अनुराधा शर्मा ने गुरुग्राम की जनता से नवीन गोयल की ऐतिहासिक जीत अपील की।

 

 
रैली के मंच से नवीन गोयल ने कहा कि गुडग़ांव की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से वे स्लम बनते जा रहे गुरुग्राम महानगर को उसका विकास, उसका गौरव लौटाने का काम करेंगे। नवीन गोयल ने कह कि आने वाले दिनों में सडक़ सीवर व सफाई का काम 100 दिनों में पूरा करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें 36 बिरादरी का समर्थन प्राप्त है। उसके लिए वो सबका धन्यवाद करते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि शीतला माता मंदिर का काम अधूरा पड़ा है। अस्पताल का काम अधूरा है। वकीलों के लिए कोर्ट में बैठने की जगह, नए चैंबर बनाने पर काम पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास ट्रस्ट जो बनाएंगे, उसके माध्यम से सीएसआर ट्रस्ट का पैसा लगाकर धर्मशाला बनवाएंगे। गड्ढे ठीक करवाएंगे। अर्फोडेबल एजुकेशन पर काम करेेंगे। विधानसभा का कोई कोना विकास से अछूता नहीं रहेगा। हर परिवार नवीन गोयल का परिवार है और रहेगा। कोई जाति-धर्म का भेद नहीं होगा। हर कोने में बराबर की सेवा होगी। कैनविन में सबको समान इलाज देते हैं और देते रहेंगे। गुडग़ांव विकास ट्रस्ट बनाकर अच्छी शिक्षा के लिए प्रयास होंगेे। सरकारी स्कूल को सीएसआर फंड के माध्यम से बढिय़ा बनवाएंगे। उसी में डिजिटल क्लास होंगी। सुबह-शाम की शिफ्ट में स्कूल चलेंगेे। शाम का स्कूल कैनविन फाउंडेशन चलाएगा। गुणवत्ता की शिक्षा देने की प्राथमिकता रहेगी।  

 


भीमनगर की जनसभा के आयोजक पवन पाहुजा (बंटी) ने कहा कि पिछले 10 साल में गुडग़ांव में काम नहीं हुए। यह हमारी शिकायत रहेगी। गुडग़ांव को कूड़ा ग्राम बना दिया है। हमारे पूरे गुडग़ांव के सीवर जाम हैं। सफाई नहीं होती। गुडग़ांव जहां विकास होना चाहिए, वहां यह शहर लूट का अड्डा बना दिया गया है। हमें ऐसे साथी को आगे लाना है, जो काम करवा सके। पवन पाहुजा ने कहा कि 2014 के बाद गुरुग्राम में मेट्रो एक ईंच भी आगे नहीं बढ़ी। सरकारी अस्पताल तोडक़र कुछ नहीं बनाया। उसे पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है। प्रॉपर्टी आईडी में जनता उलझा दी। यातायात जाम का कोई समाधान नहीं हुआ। 10 मिनट का सफर आधा घंटे में तय होता है। जलभराव होता है। यहां सरकार का नहीं अफसरों का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन के समर्थन में हम सभी को काम करना है। उन्हें ईवीएम पर 12वें नंबर पर गिलास के निशान के सामने का बटन दबाकर कामयाब करना है। उन्होंने कहा कि नवीन गोयल हर पार्टी की सरकार में अहम होंगे। गुरुग्राम के विकास के लिए नवीन गोयल के साथ हमें चलना है। गुरुग्राम में निर्दलीय चुनाव जीतने वालों ने भी नाम कमाया है। पवन पाहुजा ने कहा कि हम किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।

 


भीम नगर की जनसभा में कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डी.पी. गोयल ने कहा कि अपने सही दोस्त की पहचान तब होती है, जब आपको तकलीफ हो। तभी पता चलता है कौन सच्चा साथी है। हर इलाके से हर बिरादरी से नवीन गोयल को भरपूर प्यार मिल रहा है। अब तो एक-एक जुड़ते हुए फौज लंबी होती जा रही है। आप सबका आशीर्वाद, सहयोग नवीन गोयल की असली ताकत है। यह ऐसे ही बढ़ती जाएगी। हम सेवा में आगे बढ़ते रहेंगे। हम ईमानदारी से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलत काम करना तो छोड़ो, गलत शब्दों का भी प्रयोग नहीं किया। सबके दुख, सुख में शामिल रहते हैं। किसी भी परिवार में हम किसी के काम आ सकें, हम कोशिश करते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static