जगमोहन सिंह को मिला ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 09:53 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो : जेएसए ऑनलाइन इंडिया के फाउंडर जगमोहन सिंह को ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर 2021-22 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सीए जगमोहन सिंह को यह सम्मान ऊर्जावान व्यसवसायी,  तेजी से व्यावसायिक वृद्धि, बेहतर कारोबार करने की पहल, परोपकारी प्रयास और सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है। यह सम्मान एशिया वन मैगजीन द्वारा ग्रेटेस्ट ब्रांड और लीडर्स को दिया जाता है, जिसके चयन की जिम्मेदारी यूनाइडेट रिसर्च सर्विस इंटरनेशनल के पास है। जगमोहन सिंह ने फायदेमंद और कैश रिच बिजनेस चलाने में लोगों की मदद करने के लिए जेएसए ऑनलाइन इंडिया की स्थापना की है, साथ ही अपनी मेहनत और हुनर के दम पर दुनिया के 9 देशों में सफल व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिल्ली के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान का झंडा बुलंद करने में अहम भूमिका निभाई है। 

राजधानी दिल्ली के जनकपुरी में रहने वाले जगमोहन सिंह ने इस सम्मान का श्रेय अपने जिलावासियों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जनकपुरी वासियों का है क्योंकि जनकपुरी में ही उनकी आत्मा बसती है। पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट जगमोहन सिंह मूल रूप से पंजाबी है और दिल्ली के जनकपुरी में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। कैश फ्लो कोच जगमोहन सिंह का कहना है कि वे भविष्य में भी सबको कैश रिच और खुशहाल जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static