अधेड़ ने गमछे से फंदा लगाकर की खुदकुशी
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 07:33 PM (IST)
गुड़गांव, 22 अप्रैल (ब्यूरो): सेक्टर-56 थाना एरिया के गांव घाटा में एक अधेड़ ने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी के बाराबंकी निवासी बाबूलाल (46) पिछले काफी समय से परिवार के साथ गुडग़ांव के घाटा गांव में रह रहा था। वह दिहाड़ी-मजदूरी करता था व शराब पीने का आदी था। 21 अप्रैल की शाम को वह शराब पीकर घर पहुंचा तो परिवार वालों के साथ झगड़ा हुआ।
रात को परिवार वाले एक कमरे में सो गए थे, जबकि बाबूलाल दूसरे कमरे में था। इसी दौरान उसने छत के पंखे पर अपने गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को देर रात करीब 2.30 बजे उसके आत्महत्या के बारे में पता चला तो पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई दीपक ने बताया कि शराब पीने को लेकर हुए झगड़े के बाद बाबूलाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।