साठ लाख की लॉटरी का लालच देकर एक लाख ठगे
punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 08:25 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम साउथ एरिया में जालसाजों ने साठ लाख रुपए की लॉटरी निकलने का लालच देकर एक युवक से 97,998 रुपए ठग लिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में भोंडसी के पिंटू सिंह ने कहा कि बीती चार फरवरी को उसके पास एक व्हॉट्सअप कॉल आई। जिसमें कॉलर ने पिंटू सिंह से उसकी साठ लाख रुपए की लॉटरी निकलने की बात कही। इसके लिए पिंटू सिंह से एक लाख रुपए जमा कराने को कहा। जिसके बाद पिंटू सिंह ने मनी ट्रांसफर शॉप पर जाकर दो बार में कुल 97,998 रुपए दिए गए अकाउंट में डलवा दिया। इसके बाद पिंटू सिंह ने उस नंबर पर कॉल की तो उसका फोन ही नहीं पिक किया गया। जिसके बाद उसे अहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हो गई है।