सोहना-तावड़ू के विकास के लिए सबकी सलाह से बनेंगे प्रोजेक्ट: नरेंद्र सिंह यादव

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 09:02 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो):  सोहना-तावडृ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे नरेंद्र सिंह यादव का विधानसभा के गांव छारोड़ा-चिलावली बस स्टैंड पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। अपने स्वागत से गदगद नरेंद्र सिंह यादव ने उमड़ी भीड़ का आभार भी जताया।

 


नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सोहना-तावडू़ विधानसभा में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना तो उनकी प्राथमिकता होगी ही, साथ में विकास के लिए सबकी सलाह को भी प्राथमिकता दी जाएगी। जितने भी प्रोजेक्ट लाए जाएंगे, उनमें विधानसभा के लोगों की सलाह प्रमुख रहेगी। उन्होंने बीते स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी लोगों को दी। नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम एकजुट होकर देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लें। यही हमारी उन अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई। हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 200 वर्षों के संघर्ष के बाद आजादी हासिल की थी।

 

नरेंद्र सिंह यादव ने इतिहास से अवगत कराते हुए कहा कि भारत में पहला स्वतंत्रता संग्राम सन् 1857 में लड़ा गया था, जिसमें असंख्य क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया था। इसके बाद तो देश के कोने-कोने में स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजी शासन से लड़ाई शुरू हो गई। लाखों क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को खुली चुनौती दी। साथ ही बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों से अहिंसक युद्ध लड़ा। इस तरह से 200 वर्षों के संघर्ष के बाद आखिरकार भारत ने स्वतंत्रता को प्राप्त कर लिया। स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया इंकलाब जिंदाबाद वह नारा है, जिसने प्रत्येक भारतीय की रग में आजादी के लिए जोश भर दिया था। देश के लोगों की एकजुटता से ही आजादी पाई गई। ऐसे ही हमें विधानसभा के चुनावों में भी एकजुटता दिखानी है। हमें अपने समग्र विकास के लिए सही प्रत्याशी का चुनाव ही करना है। उनका यह वायदा है कि विकास के मामले में सोहना-तावडू़ को एक रोल मॉडल के रूप में तैयार कर देंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static