ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 11:48 AM (IST)

पुन्हाना: मांगों को लेकर खंड पंचायत कार्यालय पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा लगातार खंड पंचायत कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है। जिससे पुन्हाना-पिनगवां खंड के सभी पंचायतों में कूडे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं कर्मचारियों कहना है कि युनियन के सभी कर्मचारी 7 सितंबर तक हड़ताल पर हैं, अगर इस दौरान उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 8 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

यूनियन के पुन्हाना खंडअध्यक्ष संजय व  पिनगवां ब्लाक अध्यक्ष मिथुन, राम किशन, कैलाश, मेहर चंद, अनिल, गिर्राज, अमित, धर्मबीर, बलवीर, धारा, राजेंद्र व वीरपाल सहित कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार हमारी लंबित मांगे चली आ रही हैं। सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने 13500 रूपये वेतन करने की घोषणा की थी, लेकिन इसके संबंध में अभी तक कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई और ना ही उन्हें समान काम के बदले समान वेतन दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार उनके साथ भेद-भाव कर रही है। जिससे वो खासे परेशान हैं। वहीं इससे से नाराज होकर युनियन ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। खंड पंचायत कार्यालय पर धरना व विरोध प्रदर्शन जारी है। इस दौरान पूरी तरह से सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के साथ ही सफाई का काम-काज ठप्प है। अगर इस दौरान सरकार ने उनकी मांगे नहीं तो युनियन द्वारा आगे भी बडे स्तर पर विरोध प्रदर्शन के साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static