SMFG India Credit की डिजिटल लेंडिंग रणनीति और पार्टनरशिप मॉडल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 07:15 PM (IST)
गुड़गांव ब्यूरो : SMFG India Credit Company Limited ने अपने लैंडिंग ऑपरेशन्स में डिजिटल प्रोसेस और पार्टनर-आधारित डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल को शामिल किया है, जो भारत के NBFC सेक्टर में बदलते तरीकों को दर्शाता है। कंपनी ने लोन देने की प्रक्रिया के कई चरणों में डिजिटल सिस्टम लागू किए हैं, जैसे कस्टमर ऑनबोर्डिंग, डॉक्यूमेंटेशन, क्रेडिट असेसमेंट और लोन सर्विसिंग। इन डिजिटल प्रक्रियाओं की मदद से लोन प्रोसेसिंग को कम समय में और एकसमान तरीके से किया जा सकता है, खासकर रिटेल और छोटे बिज़नेस से जुड़े लोन में।
क्रेडिट असेसमेंट के लिए कंपनी डेटा-आधारित मॉडल का इस्तेमाल करती है, जो लोन देने के फैसलों में मदद करते हैं। यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी होते हैं जो सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं या छोटे व्यवसाय चलाते हैं, और जिनके पास औपचारिक क्रेडिट हिस्ट्री सीमित होती है। इन सिस्टम्स को कंपनी के रिस्क फ्रेमवर्क के साथ जोड़ा गया है, जिससे केवल कुछ चुनिँदा मामलों में आवश्यकता पड़ने पर मैनुअल जांच भी की जा सकती है। ब्रांच नेटवर्क के अलावा, SMFG India Credit पार्टनर-ड्रिवन मॉडल का भी इस्तेमाल करती है। इसमें डायरेक्ट सेलिंग एजेंट्स (DSAs), चैनल पार्टनर्स और अन्य डिजिटल लेंडिंग सर्विस पार्टनर्स के जरिए ग्राहकों तक पहुंच बनाई जाती है। यह मॉडल उन इलाकों में खासतौर पर मददगार होता है जहां कंपनी की फिजिकल ब्रांच मौजूदगी कम है।
कंपनी डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल अपने पार्टनर्स के साथ काम को आसान बनाने के लिए भी करती है। इसमें लीड मैनेजमेंट, एप्लिकेशन ट्रैकिंग और प्रोसेसिंग सिस्टम शामिल हैं, जिससे कंपनी और उसके पार्टनर्स के बीच बेहतर समन्वय बना रहता है। इसके साथ ही, डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक अपने लोन को मैनेज कर सकते हैं, ऑनलाइन EMI का भुगतान कर सकते हैं और विभिन्न डिजिटल माध्यमों से जरूरी डॉक्यूमेंट्स की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं, जिससे कस्टमर सर्विस प्रक्रिया आसान होती है। डिजिटल सिस्टम और पार्टनर नेटवर्क का यह संयोजन कंपनी को अलग-अलग क्षेत्रों में, जैसे शहरी, अर्ध- शहरी और ग्रामीण इलाकों में, अपने लैंडिंग ऑपरेशन्स को विस्तार देने में मदद करता है। इस मॉडल के माध्यम से कंपनी विभिन्न ग्राहक समूहों तक पहुंच बनाते हुए अपनी लेंडिंग गतिविधियों को संरचित तरीके से संचालित करती है।