कथित CBI अधिकारियों ने एक व्यक्ति को चार दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, 5 लाख कराए ट्रांसफर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 08:26 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साउथ सिटी-2 में रहने वाले एक व्यक्ति को अपराधियों ने चार दिनों तक सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया रखा और केस दर्ज करने व जेल भेजने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पूर्व में मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, साउथ सिटी-2 निवासी राकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि 15 जून को उनके व्हाट्सएप्प पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का बड़ा अधिकारी बताया। ठगों ने पीड़ित को झांसा दिया कि उनके नाम से कोई अवैध कृत्य या संदिग्ध पार्सल पकड़ा गया है, जिसमें उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने वाला है।

 

डराने के लिए आरोपियों ने पीड़ित को कानूनी कार्रवाई का खौफ दिखाया और कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, वे फोन या वीडियो कॉल से हट नहीं सकते। इस तरह पीड़ित को उनके ही घर में डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। बदनामी और जेल जाने के डर से पीड़ित ने आरोपियों के बताए खाते में कुल पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जालसाजों ने 15 से 18 जून तक डिजिटल अरेस्ट किया। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए,उनकी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static