पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को पीटा
punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 08:06 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो) भोंडसी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसका पति विकास यादव हरियाणा पुलिस में है और उसकी ड्यूटी भोंडसी जेल में है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का एक महिला से अवैध संबंध है। शराब पीकर आरोपी पहले भी कई बार उनसे मारपीट कर चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर हरियाणा पुलिस के जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में एक खाली प्लॉट में मजदूरों को रखने पर मारपीट का मामला सामने आया है। सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 निवासी नवीन दुआ ने कहा कि उनका एक प्लॉट सेक्टर-46 में है, जिस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उनके निर्माणाधीन प्लॉट के पास मजदूरों ने दूसरी खाली प्लॉट पर झुग्गी बना दी हैं। 8 अगस्त को उस प्लॉट का मालिक आया और उसे डंडे से बुरी तरह से पीटा, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।