भारतीय राजनीति का उभरता युवा चेहरा यतेंद्र राव

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 08:15 PM (IST)

गुडगांव ब्यूरो : राजनीति किसी भी देश के लिए आवश्यक है इन बातों से हम सभी अवगत हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां स्वच्छ राजनीति और अच्छे राजनेताओं की बेहद जरुरत है। स्वच्छ राजनीति के माध्य से देश का निर्माण और विकास की राह तय होती है। भारत का इतिहास राजनीति से भरपूर है और देश के महान नेताओं ने हमेशा देश के हित में राजनीति की गहराईयों में जा कर काम किया है। 

 

राष्ट्र के पिता कहे जाने वाले गांधीजी ने अहिंसा आन्दोलन के माध्यम से देश को स्वतंत्रता दिलाई थी, जबकि सरदार पटेल ने देश को एकीकृत करके अपना योगदान दिया। इन सभी की सफलता के पीछे स्वच्छ और साफ़ हृदय से की जाने वाली राजनीति ही थी जो नेताओं को अपने देश के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित करती है। यतेंद्र राव जैसे आज भी कुछ ऐसे युवा नेता हैं जो इस देश के सीनियर नेताओं को अपना आदर्श मानकर अपनी पहचान बना रहे हैं। 

 

यतेंद्र राव एक ऐसा नाम है जो न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। यतेंद्र राव दृढ़ संकल्प और नई सोच के साथ अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। उनके इस संकल्प से देश के दूसरे युवा भी प्रेरणा ले रहे हैं। 

 

यतेंद्र राव का मूल मंत्र "सेवा परमो धर्मः" है। उन्होंने हमेशा से सेवा करने का संकल्प लिया है। उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति भरोसा है जो उन्हें लोगों के बीच एक लोकप्रिय नेता बनाता है।  यतेंद्र राव कोरोनाकाल के दौरान भी आम लोगों से जुड़े रहे। गरीबों को राशन बांटना, लोगों को नि:शुल्क में मास्क वितरण करना और जरूरतमंदों को दवाइयां पहुंचाने जैसे कई कार्य निस्वार्थ भाव से किये हैं। इसके साथ ही यतेंद्र हर महीने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाते हैं, सर्दियों के मौसम में बेघर लोगों में कम्बल बाटने जैसे कार्य भी अक्सर करते रहते हैं। 

 

यतेंद्र राव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा हरियाणा से करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए एमिटी विश्विद्यालय गए। जहां उन्होंने 2003 में अपनी स्नातक की डिग्री प्रौद्योगिकी में पूरी की और व्यवसाय प्रशासन में मास्टर डिग्री को पूरा किया। पढाई में गहरी रुचि होने के कारण उन्होंने एडएक्ससेल लंदन से एलएलबी, एलएलएम, कम्प्यूटिंग और मल्टीमीडिया में एक उच्च राष्ट्रीय डिप्लोमा भी किया। वह वर्तमान में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए पीएचडी कर रहे है। 

 

यतेंद्र ने अपने राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा कि, करीब 15 साल पहले मेरा राजनीतिक करियर भारतीय जनता पार्टी से शुरू हुआ था।  मेरा मानना है कि,  आजके युवाओं में समाज को सुधारने और बेहतर बनाने की काफी क्षमता है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं भाजपा की विचारधारा से बहुत प्रभावित हूं, मुझे माननीय प्रधानमंत्री जी के जनता के प्रति समर्पित रह कर कार्य करने का तरीका बेहद पसंद है और राजनीति में आकर जनता के लिए कार्य कैसे किया जाना चाहिए ये मैंने उनसे ही सीखा है।” 

 

यतेंद्र उस पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं जहां हर किसी ने विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा हासिल की है और समाज कलयाण के लिए खुद को समर्पित किया है। यतेंद्र के दादा श्री जीआर यादव भारतीय सेना में रह कर देश की सेवा कर चुके हैं। इसके साथ ही अपने इलाके में प्रधान की भूमिका भी निभाई है। जबकि यतेंद्र के नाना डॉ. जेएन सिंह यादव एक लोकप्रिय लेखक और समाजसेवी रह चुके हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static