कौशल विकास मिशन के तहत 1.15 लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 10:29 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत वर्ष 2018-19 में 1.15 लाख युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 के दौरान कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के लिए 657.94 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 43.43 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में गांव जाखल (फतेहाबाद), सिकरोना (फरीदाबाद), बराना (पानीपत), इंद्री (करनाल), सहलांग (महेंद्रगढ़), सतनाली (महेंद्रगढ़), मुसेदपुर (गुरुग्राम), हसनपुर (अम्बाला), नहोनी (अम्बाला), राई (सोनीपत), नचरों (यमुनानगर), महाराजा जस्सा सिंह सफीदों (जींद), अलिका (सिरसा), खिजराबाद (यमुनानगर), जाखंदादी (फतेहाबाद), खेवड़ा (सोनीपत), जीवन नगर (सिरसा), सिसाय (हिसार), दारसुलकलां (फतेहाबाद) और जुआं (सोनीपत) में 20 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए सरकार का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त, 22 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों नामत: अम्बाला शहर, भिवानी, खुद्दान, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, टोहाना, यमुनानगर, चरखी दादरी (महिला), फरीदाबाद (महिला), गुरुग्राम (महिला) हिसार (महिला), जींद (महिला), पुंडरी (महिला), करनाल (महिला) और रोहतक (महिला) को आदर्श आई.टी.आई. में अपग्रेड करने का भी प्रस्ताव है।

उन्होंने बताया कि पलवल के दुधोला में विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। बहरहाल, गुरुग्राम में अस्थायी परिसर से इसका संचालन शुुरू हो चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि कि हरियाणा राज्य ने हाल ही में प्रति लाख पर प्रशिक्षुओं का सबसे अधिक नामांकन करने के लिए भारत सरकार से सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में ‘चैम्पियन ऑफ चेंज’ की उपाधि हासिल की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static