हरियाणा में 1,74,48,293 करोड़ मतदाता

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि 1 जनवरी, 2019 को आधार मानकर फोटो मतदाता सूची तैयार की जो 31 जनवरी को प्रकाशित की गई है। अंतिम प्रकाशित रोल अनुसार राज्य में 1,74,48,293 करोड़ मतदाता हैं जिनमें से 93,97,153 पुरुष और 80,51,140 महिलाएं हैं। वर्तमान में राज्य में 19,425 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 5,494 शहरी और 13,931 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। 

पहली बार होगा वी.वी. पैट का उपयोग
रंजन ने बताया कि राज्य में पहली बार वोटर वैरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट) प्रणाली का उपयोग सभी 10 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में किया जाएगा। विधानसभा चुनाव दौरान वी.वी.पैट का उपयोग 13-थानेसर (कुरुक्षेत्र), 21-करनाल, 25-पानीपत, 31-सोनीपत, 62-रोहतक और 77-गुरुग्राम में किया गया था। 

खर्च पर्यवेक्षक व सामान्य पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
रंजन ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व सुरक्षा आदि को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए अपनाया जाएगा। इसके अलावा आयोग खर्च, चुनाव, मतदान और आदर्श आचार संहिता आदि की गतिविधि की निगरानी के लिए खर्च पर्यवेक्षकों और सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करेगा। आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार रैंडममाइजेशन के माध्यम से मतदान दलों का गठन किया जाएगा। सी-विजिल शुरू किया गया है और एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें अपलोड की जा सकती हैं।

आयोग ने पी.डब्ल्यू.डी. एप भी शुरू किया
आयोग ने पी.डब्ल्यू.डी. एप भी शुरू किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पी.डब्ल्यू.डी. मतदाताओं को एप डाऊनलोड करने के बाद स्वयं को चिन्हित करना होगा और एप पर ई.पी.आई.सी. नंबर अपलोड कर वाहन की सुविधा व व्हील चेयर की सुविधा के लिए आग्रह कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static