Haryana Top 10 : हथिनी कुंड से 1 लाख क्यूसेक पानी रोका, करनाल के 32 गांवों में बाढ़ जैसे हालात, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें
punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 10:31 PM (IST)

डेस्क : करनाल जिले के यमुना से सटे करीब 32 गांवों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जिनसे निपटने के लिए शासन व प्रशासन जद्दोजहद कर रहा है। वहीं लोगो को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा पशुओं के लिए भी चारे की समस्या पैदा हो चुकी है। फसल और पशुओं का चारा बुरी तरह से बर्बाद हो चुका है।
केंद्र ने आपदा से निपटने के लिए 22 राज्यों को 7,532 करोड़ रुपये जारी किए हैं। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर राज्य आपदा प्रबंधन कोष (एसडीआरएफ) के लिए यह राशि जारी की है।
अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी व बेटी सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल
जिले के 152d हाईवे पर बचीनी फ्लाईओवर के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज चल रहा है।
बेनतीजा रही क्लर्कों की सरकार के साथ बातचीत, सीएम के ओएसडी बोले - वेतन बढ़ेगा पर 34,500 नहीं
हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में तैनात क्लर्कों तथा प्रदेश सरकार के बीच गुरुवार को हुई वार्ता विफल रही। हड़ताली क्लर्कों की आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव के साथ चंडीगढ़ में करीब एक घंटा बैठक हुई।
हरियाणा में मौसम विभाग ने 2 दिन का येलो अलर्ट किया जारी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
हरियाणा में मौसम विभाग की तरफ से दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
हरियाणा: खतरा बरकरार, अंबाला में जिला प्रशासन ने जारी किया ALERT, बढ़ सकता है बाढ़ का पानी
पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से जिला अंबाला से गुजरने वाली नदियों में ओर पानी आने की सम्भावना है। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी अनुसार घग्गर, मारकण्डा आदि नदियों में ओर पानी आ सकता है।
अंबाला में बाढ़ के बाद बिजली कटौती से परेशान लोगों ने दिया धरना, पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया
हरियाणा के कई जिले इस समय बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। बाढ़ का प्रभाव सबसे अधिक अंबाला में देखने को मिला। वहीं अब बाढ़ के बाद अंबाला वासियों को बिजली संकट से भी दो चार होना पड़ रहा है।
हरियाणा कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष उदय भान ने यमुनानगर, जगाधरी, रादौर, साढोरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बाढ़ से हालात भयावह हैं।
थप्पड़ कांड के बाद JJP विधायक का एक और वीडियो वायरल, पिता-पुत्र को नाराज ग्रामीणों ने जमीन पर बैठाया
गुहला से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को हलके के भाटिया गांव में बुधवार को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
जिले के गांव बधराना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शिरकत की।
आप नेता अनुराग ढांडा का दावा, सरकार की लापरवाही से हरियाणा में आई बाढ़
आम आदमी पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने इन्द्री हल्के के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ आप पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांव ब्याना में ट्रैक्टर से पहुंचे अनुराग ढांडा ने बाढ़ पीड़ित लोगों से बातचीत करके उनकी पीड़ा सुनी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)