Rain in haryana: आज पूरे हरियाणा में मौसम खराब, इस 10 जिलों में तेज बारिश, जानें अपने जिले का हाल

punjabkesari.in Friday, Jul 18, 2025 - 11:46 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। जिनमें सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के भी कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।

PunjabKesari

बीते दिन वीरवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। जबकि, यमुनानगर में बूंदाबांदी हुई थी। इससे महेंद्रगढ़ जिले में अटेली के सिविल अस्पताल के बाहर पानी भर गया। इस सीजन के दौरान अब तक हरियाणा प्रदेश में औसतन 185 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि, सामान्यतः यहां 133.2 एमएम बारिश होती थी। इस बार प्रदेश में ज्यादा बारिश हो चुकी है।

PunjabKesari
आगे कैसा रहेगा मौसम

19 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। वहीं, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और अंबाला में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 20 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static