(VIDEO)ठंडी जगह की तलाश में आगरा नहर से बाहर आया 12 फीट लंबा अजगर, नजारा देख राहगीरों के छूटे पसीने!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 12:10 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के सोतई गांव के पास आगरा नहर किनारे सोमवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 12 फुट लंबे अजगर को देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों में डर का माहौल बन गया।


ग्रामीणों ने तुरंत वन्य एवं प्राणी विभाग को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि अजगर कुछ देर तक नहर किनारे सड़क पर पड़ा रहा, जिसके चलते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई वाहन चालक भी मौके पर रुक गए और कुछ लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

PunjabKesari
स्थानीय लोगों के अनुसार, नहर किनारे पहले भी कई बार अजगर दिखाई दे चुके हैं। गर्मी बढ़ने के कारण अक्सर ये सांप पानी और ठंडी जगहों की तलाश में बाहर निकल आते हैं।वन्य एवं प्राणी विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर धीरे-धीरे नहर की ओर चला गया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static