हरियाणा के युवाओं में सरकारी नौकरियों को लेकर खासा उत्साह, अनुबंधित नौकरियों के लिए भी 14 लाख 63 हजार युवा कतार में

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 06:29 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी ):  हरियाणा के युवाओं में सरकारी नौकरियों को लेकर खासा उत्साह है। सरकारी विभागों और बोर्ड-निगमों में न केवल पक्की नौकरियों, बल्कि अनुबंध आधार की नौकरियों के लिए भी मारामारी की स्थिति है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में 14 लाख 63 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए नौकरी मांगी है। हालांकि एचकेआरएनएल के माध्यम से अब तक एक लाख 14 हजार युवाओं को ही रोजगार मिल पाया है।


एचकेआरएनएल के तहत जो एक लाख 13 हजार 914 कर्मचारी कार्यरत हैं, उनमें भी 97 हजार 51 पोर्ट किए गए हैं, जो पहले से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा 16 हजार 863 नई नियुक्तियां हुई हैं। यानी कि फ्रेश प्लेसमेंट की दर सिर्फ लगभग 1.15 प्रतिशत है, जबकि कुल प्लेसमेंट (पोर्टिंग सहित) भी आवेदकों की मात्र 7.8 प्रतिशत के आसपास है। इससे कौशल विकास और रोजगार सृजन के दावों पर सवाल उठते हैं। उन्होंने युवाओं और संविदा कर्मचारियों के हित में पारदर्शिता और बेहतर कार्यान्वयन की मांग की है।
 

हिसार में सर्वाधिक युवाओं ने मांगी अनुबंधित नौकरी

जिला -पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

हिसार 1,46,545
सोनीपत 83,063

रोहतक 71,924
पानीपत 57,362

सिरसा 79,453
कैथल 82,043

अंबाला 55727
भिवानी 100244

चरखी दादरी 48060
फरीदाबाद 23723

फतेहाबाद 65483
गुरुग्राम 27477

झज्जर 54656
जींद 120718

करनाल 75758
कुरुक्षेत्र 51799

महेंद्रगढ़ 75183
नूंह 32562

पलवल 57192
पंचकूला 30312

रेवाड़ी 55699
यमुनानगर 68445

 

तृतीय श्रेणी पदों के लिए 8.12 लाख युवाओं ने पास की परीक्षा

पिछले साल अगस्त में आयोजित तृतीय श्रेणी पदों के लिए 13.47 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 92 प्रतिशत ने परीक्षा दी। इनमें से 8.12 लाख युवा पास हुए हैं। इसी तरह 15 लाख से अधिक युवा चतुर्थ श्रेणी पदों के सीईटी के लिए इंतजार में हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग वर्तमान में विभिन्न श्रेणियों में 12 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाए हुए हैं। इसके अलावा जल्द ही दस हजार और पदों के लिए भर्ती निकालने की तैयारी है। अगले सप्ताह चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए सीईटी का शेड्यूल घोषित करने की तैयारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static