हरियाणा में 416 मंडियों को लेकर सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान,  इस एक फैसले से लाखों किसानों को होगा लाभ

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 05:33 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में रबी की फसलों की खरीद के लिए अब मंडियां 24 घंटे खुली रहेंगी। किसान रात को भी अपनी फसल मंडी में ला सकेंगे और रात को ही उनको गेट पास भी जारी होंगे। इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) ने अहम बदलाव करते हुए किसानों को बड़ी राहत दी है।

पहले सुबह 6 से रात 8 बजे तक ही किसान मंडी में फसल ला सकते थे और इसी समयसीमा में गेटपास जारी होते थे। हालांकि फसल की बिक्री रात 8 बजे तथा ही होगी। प्रदेशभर की कुल 416 मंडियों में रत्री की फसलों की खरीद चल रही है। 

किसान रात को भी ला सकेंगे फसल
24 घंटे आवक व गेट पास जारी करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर और चौकीदार शामिल है। चे मौके पर ही किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन करेंगे ताकि खरीद प्रक्रिया बिना रुकावट जारी रह सके।

इसलिए लिया फैसला
पहले तय समय की पाबंदी के कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा था। शाम 8 बजे तक पहुंचने पर फसल की एंट्री नहीं हो पाती थी। रात में गेट पास भी नहीं बनते थे। कई बार किसानों की लंबा इंतजाम करने के बाद निर्धारित समय पूरा होने पर लौटना पड़ता था। अब किसान किसी भी समय फसल की आवक और गेट पास हासिल कर सकेंगे। अब मंडियों में भीड़ कम होगी और किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static