हरियाणा में ''AAP'' ने किया संगठन विस्तार, विभिन्न विंगों में नियुक्त किए 164 पदाधिकारी

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 05:01 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने शुक्रवार को हरियाणा आम आदमी पार्टी के संगठन को विस्तार देते हुए पूरे प्रदेश के सर्कल लेवल, डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रधान, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी, लीगल और डाक्टर विंग के 164 पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इसके अलावा मुख्य विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष, सह सचिव, जिला उपाध्यक्ष, जिला सह सचिव और जिला स्तर पर विभिन्न विंग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सह सचिव के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष और सर्कल अध्यक्षों की सूची जारी की। प्रदेश में अब तक 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है।

आम आदमी पार्टी ने इससे पहले प्रदेश, जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व सर्कल स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी है। इनमें डॉक्टर, एजुकेशन, एक्स एम्प्लॉय, एक्स सर्विसमेन और किसान विंग के जिला उपाध्यक्षों समेत विभिन्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 2024 चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा। आने वाले समय में प्रदेश के एक एक गांव में 21 सदस्यों की कमेटी बनाकर गांव तक आम आदमी पार्टी संगठन का विस्तार किया जाएगा।

पदाधिकारियों की सूची

प्रदेश विंग में पंचकुला के जगपाल सिंह, अम्बाला के मनीष अजमानी उपाध्यक्ष और फरीदाबाद के रणजीत सिंह चौहान, फरीदाबाद के महेंद्र सिंह मावी, अम्बाला के दलजीत सिंह ढींडसा, कैथल के जगमोहन नरवाल, कुरुक्षेत्र के रजनी धारीवाल प्रदेश विंग में संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए। इसके अलावा पंचकुला के संदीप सिंह सांगवान लीगल हाई कोर्ट सेल अध्यक्ष व पंचकुला एडवोकेट मनिंदर सिंह, सोनीपत के महावीर सिंह शर्मा, जींद के विकास चौधरी, सिरसा के अर्पणदीप नरूला उपाध्यक्ष और चरखी दादरी के जगजीत बेनीवाल, रोहतक की मनीषा मग्गू, झज्जर के प्रमोद कुमार परमार, पंचकुला की पूजा अरोड़ा, सोनीपत के विनय सिंह राठी, फतेहाबाद के मोहन सिंगला, हिसार के जसदेव सिंह थिंद संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए। मुख्य विंग में पलवल के सचिन बंसल, भिवानी के पवन पंघाल को जिला उपाध्यक्ष और फरीदाबाद के लक्ष्मी नारायण सैनी जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static