हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज के खोले 18 गेट, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Jul 22, 2023 - 03:04 PM (IST)

यमुनानगर : यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं। यह पानी यमुना में यमुनानगर से आगे कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएगा। जिससे इन शहरों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद शनिवार को 11 बजे हथिनी कुंड बैराज में पानी का लेवल 2 लाख 23 हजार 054 क्यूसेक था। वहीं एक घंटे बाद ही यह 2 लाख 40 हजार 825 क्यूसेक पर पहुंच गया। बैराज का डेंजर लेवल 70 हजार क्यूसेक है।

बता दें कि सिरसा में मल्लेवाला के पास घग्गर नदी का मुख्य बांध टूट गया है। बांध टूटने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने गांव की मेन रोड पर मिट्‌टी डालकर बांध बनाना शुरू कर दिया है। यहां से दूसरे गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा है। वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला और जींद जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static