नकली नोट बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जूस पीने के बहाने दे रहे थे 500 का फर्जी नोट
punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 11:41 AM (IST)

रोहतक : रोहतक जिले में पुलिस ने नकली नोट चलाने का प्रयास करते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जो पहले भी नकली नोट बनाने के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के पास से 500 व 2000 के नकली नोट भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों को पहले भी नकली नोट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं नकली नोट छापने के लिए प्रयोग किया गया कलर प्रिंटर व कागज बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि अब्दुल रोहतक के गोहाना चौक नजदीक वीटा प्लांट पर जूस की रेहड़ी लगाता है। वहीं खोखराकोट निवासी सूरज जूस पीने के लिए अब्दुल की रेहड़ी पर आया। सूरज ने 500 रुपए का नोट अब्दुल को दिया। अब्दुल को 500 रुपए का नोट नकली लगा। सूरज से नकली नोट बारे कहा तो वह मौके से फरार हो गया। गांव बड़ौली निवासी अब्दुल रहमान ने शिकायत दी थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया।
पहले भी नोट बनाने के मामले में हुए थे गिरफ्तार
यह आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी इससे पहले 2017 में नकली नोट बनाने के मामले में पकड़े गए है। अब फिर से नकली नोट बनाने में जुट गए थे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)