हरियाणा को मिलीं फोर्स की 50 अतिरिक्त कंपनियां, युद्ध स्तर पर ट्रैक्टर मार्च रोकने की तैयारी
punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2024 - 06:48 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): ट्रैक्टर मार्च को लेकर एक तरफ किसान तैयारियों में जुट हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस उनको रोकने की तैयारियों में जुटी हुई है। हरियाणा और पंजाब में कई जगह युद्ध जैसे हालात नजर आ रहे हैं। 13 फरवरी को दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों को हरियाणा पुलिस दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है।
सोनीपत में आज पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने मॉक ड्रिल की। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने जानकारी दी कि हरियाणा को इसके लिए 50 अतिरिक्त फोर्स की टुकड़ी मिली हैं। जिसमे से दो टुड़की सोनीपत पहुंच चुकी हैं। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हमारी तैयारी जोरों पर हैं।
किसान आंदोलन को लेकर आज से ही सरकार और पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। एक तरफ चंडीगढ़ में किसान संगठनों के साथ बैठकों का दौर भी शुरू है तो दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। हरियाणा के अलग-अलग जिलों में पुलिस बल दंगा रोकने के साथ-साथ और शांति बनाए रखने के लिए मॉक ड्रिल कर रही है। तस्वीरों को देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह पुलिस युद्ध स्तर की तैयारी कर रही है। इस बार पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पुलिस किसी भी स्तिथि में हरियाणा में किसानों को सड़के जाम नहीं करने देने का दम भरती नजर आ रही है।
सोनीपत पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया ह। जिसको लेकर हम पहले से ही तैयार हैं। हरियाणा में 50 अतिरिक्त फोर्स की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। जिसमें से दो टुकड़ियां सोनीपत जिले को मिली हैं। सोनीपत में किसी भी तीसरी से निपटने के लिए हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैयार हैं आज सोनीपत से दो टुकड़िया अंबाला भेजी गई है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।