Mandeep-Udita Wedding: शादी के बंधन में बंधे 2 हॉकी खिलाड़ी, सिख रीति-रिवाज से हुआ दोनों का विवाह

punjabkesari.in Sunday, Mar 23, 2025 - 07:48 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : स्टार हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह और उदिता दुहान शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि ओलंपियन मनदीप सिंह ने शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर के साथ जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी की। इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। 

PunjabKesari

हरियाणा के हिसार की रहने वाली है उदिता 

हिसार जिले के नंगल गांव की रहने वाली उदिता का जन्म 14 जनवरी 1998 को हुआ था। उन्होंने अपने खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल से की। बाद में उन्होंने हॉकी को अपनाया। 2017 में सीनियर टीम में डेब्यू करने के बाद उदिता ने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल, 2022 कॉमनवेल्थ खेलों में ब्रॉन्ज मेडल, और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं मनदीप सिंह का जन्म 25 जनवरी 1995 को पंजाब के जालंधर जिले के मिट्‌ठापुर गांव में हुआ था। उन्होंने हॉकी की शुरुआत जालंधर की सुरजीत हॉकी एकेडमी से की। मनदीप सिंह अब तक 2 हॉकी विश्व कप 2014 और 2018 खेल चुके हैं।



PunjabKesari



(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static