2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, प्रदेश में तीन दिन बूंदाबांदी व तेज हवाओं के आसार... जानिए डिटेल

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 02:00 PM (IST)

हिसार: प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बुधवार को सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो-तीन दिन तक कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद, नूंह व मेवात समेत में बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है। इससे फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

मौसम विज्ञानी डा. चंद्रमोहन ने स्थल बताया कि 28 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से 19 से 31 मार्च तक प्रदेश, एनसीआर और दिल्ली में लगातार तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रदेश के करीब 25 मार्च की रात से एक और पश्चिमी 28 विलोम होगा सक्रिय, 29 से 31 मार्च तक प्रदेश, एनसीआर और दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील रहेगा

  बुधवार को हिसार समेत आसपास के जिलों में दिनभर धूप खिली रही, जबकि शाम के समय हल्के बादल छाए। गुरुग्राम प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ। वहीं सोनीपत में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री और न्यूनतम 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static