Rape Case: 14 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, अब आरोपी को हुई 20 साल की कैद

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 05:46 PM (IST)

जींद: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को बीस साल के कठोर कारावास तथा 22 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी को सजा मिलने के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला।

 अभियोजन पक्ष के अनुसार शहर थाना इलाके की एक महिला ने 21 जून 2023 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में सोई हुई थी। पड़ोसी साहिल ने उसे फोन कर बाहर बुला लिया। जब उसकी लड़की बाहर गई तो आरोपित उसे अपने घर ले गया। आरोपी ने उसकी लड़की के साथ रातभर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उसकी बेटी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।  शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित साहिल के खिलाफ दुष्कर्म करने, अपहरण करने, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static