सीएम मनोहर लाल के साथ इस दिन अयोध्या रवाना होंगे 2000 रामभक्त, फुल हुई आस्था स्पेशल ट्रेन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 24, 2024 - 03:42 PM (IST)

हिसार : प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए हरियाणा से 8 फरवरी को 2000 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। राम के दर्शन के लिए हरियाणा से जाने वाली आस्था स्पेशल ट्र्रेन फुल हो गई है। इसमें विहिप, आरएसएस के जिला स्तर के पदाधिकारी और संतों के लिए सीटें आरक्षित कराई गई है। इन सभी की सूची भी रेलवे को सौंप दी गई है। आस्था स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी को सुबह 11 बजे हिसार से रवाना होगी। 11.30 पर हांसी, 1.10 भिवानी, 1.35 पर कलानौर, 2.30 पर रोहतक पहुंचेंगी। 3.30 पर शकूर बस्ती पहुंचेगी और 3.50 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। नौ जनवरी को सुबह पांच बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी। 

8 तारीख को ही अयोध्या जाएंगे सीएम खट्टर 

बता दें कि सीएम मनोहर लाल भी आठ को ही अयोध्या जाएंगे। सीटें बुक हो जाने के कारण आम लोग फिलहाल इसमें सफर नहीं कर पाएंगे। आस्था स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद हांसी, भिवानी, कलानौर, रोहतक, शकूर बस्ती होते हुए दोपहर 3.50 पर दिल्ली पहुंचेगी। यहां से सीधे अयोध्या रवाना होगी।

ट्रेन में लोगों को ले जाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हरियाणा को 27 जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन से 74 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। विहिप के प्रदेश मंत्री वरुण कुमार ने बताया कि विहिप और आरएसएस के जिला स्तर के पदाधिकारी, कारसेवक और उन संतों को ले जाया जा रहा है, जिनके पास प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं आया था। चयनित सभी लोगों की सूची आरक्षण के लिए रेलवे को सौंप दी गई है। सभी रामभक्त वहां राम जन्म भूमि मंदिर से तीन किलोमीटर दूर बसाए गए तीर्थ क्षेत्रपुरम में ठहरेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static