तीसरी कक्षा की पुस्तक में दर्शाए 21 जिले

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 02:20 PM (IST)

गोहाना (अरोड़ा): करीब 3 साल पहले राज्य के जिलों की संख्या 22 हो चुकी है लेकिन कक्षा 3 के परिवेश अध्ययन के 2019 के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित मानचित्र में जिलों की संख्या 21 ही दिखाई गई है तथा नए जिले चरखीदादरी को पहले की तरह भिवानी जिले का हिस्सा बताया गया है।

सोमवार को यह खुलासा सर्व कर्मचारी संघ से सम्बद्ध हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सोनीपत जिलाध्यक्ष संजीव मोर ने किया। वह जिला कोषाध्यक्ष नरेन्द्र चहल के साथ पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। संजीव मोर ने बताया कि कक्षा 3 के विषय परिवेश अध्ययन के पेज 60 पर जो नक्शा है वह प्रदेश में फसलों के उत्पादन का नक्शा है।


कौन-सी फसलें और कहां-कहां। कायदे से नक्शे में 22 जिले दर्शाए जाने चाहिए थे और उसी के हिसाब से फसलों के उत्पादन की स्थिति व्यक्त होनी चाहिए थी लेकिन नक्शे में 22 की जगह पुराने 21 जिले दिखाए गए हैं तथा चरखीदादरी को उसके पुराने भिवानी जिले में दिखाया गया है।

विद्यालय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष ने आश्चर्य व्यक्त किया कि इसी पेज के नीचे अध्यापकों के लिए संकेत में यह भी दर्ज है कि चरखीदादरी राज्य का 22वां जिला बन चुका है। उन्होंने सवाल किया कि पुराने नक्शे के नीचे संकेत के तौर पर नए जिले के जिक्र का क्या औचित्य है तथा नक्शे में ही चरखीदादरी को अलग जिला क्यों नहीं दिखाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static