Rain Alert: हरियाणा में आज झमाझम बारिश, इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान! IMD ने जारी की चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Jun 29, 2025 - 08:02 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून की रफ्तार कम है। बीते दिन सूबे की कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आज के लिए जोरदार मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो जिलों अंबाला और यमुनानगर सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) की संभावना है। जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश (50-75%) हो सकती है।

PunjabKesari

तापमान में आई गिरावट 

बीते दिन शनिवार को सूबे में मौसम थोड़ा राहत भरा रहा। बारिश होने मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि गर्मी के लिहाज से सिरसा अब भी सबसे आगे रहा।

PunjabKesari

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम 

प्रेदश में कल भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सिरसा, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम बारिश (50-75%) के आसार हैं। जबकि सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है। मंगलवार को 1 जुलाई को पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मध्यम बारिश (50-75%) के आसार हैं। जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है।

PunjabKesari

वहीं बुधवार को सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बारिश (25-50%) हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और हिसार में मध्यम बारिश (50-75%) के संकेत हैं। वहीं भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भारी बारिश (75-100%) की संभावना है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी और तापमान में भी आएगी। 

​​​​​(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static