हरियाणा में कोरोना से 26 मरीजों की मौत, 1400 नए पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 08:35 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना का कहर बेशक थोड़ा कम हुआ है लेकिन मौतों का आंकड़ा बरकरार है। बुधवार को 28926 सैंपल लिए गए, जिनमें से 1400 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 248079 पहुंच गया है। 233696 लोगों को अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 94.20 फीसदी हो गया है। आज 1588 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

राज्य में कोरोना से अब तक कुल 2650 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को गुरुग्राम में 3, फरीदाबाद में 8, सोनीपत में 1, हिसार में 5, अम्बाला में 1, रोहतक में 2, भिवानी में 1, झज्जर में 3 व फतेहाबाद में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 393809 लोग हो चुके हैं। 264799 लोग निगरानी में हैं। अब तक 3871079 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 3588102 नैगेटिव पाए गए हैं। अभी 34898 की रिपोर्ट आनी बाकी है। 129010 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।

700 रुपए में होंगे कोरोना के आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टैस्ट के दामों में और कमी कर दी है। अब आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट की फीस 700 रुपए रखी गई है, जबकि घर से टैस्ट लेने पर 900 रुपए की अदायगी करनी पड़ेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static