पानीपत में मिले 2 काेराेना पाॅजिटिव केस, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 5

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2020 - 08:00 PM (IST)

पानीपत (सचिन): हरियाणा के पानीपत जिला में आज 2 काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आए। दाेनाें मरीजाें काे इलाज के लिए खानपुर भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने की है। उन्हाेंने कहा ये दोनों 15 मई को मुंबई से आए थे और खुद ही टेस्ट के लिए आगे आए।

इनकी आज काेराेना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई हैं। इनमें से एक युवक 28 वर्षीय व दूसरा युवक 22 वर्षीय है। दोनों को खानपुर में इलाज के लिए भेज दिया हैं। अब पानीपत में कोरोना पाॅजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 5 हो गई है।

उन्हाेंने कहा कि इससे पहले जिला में कुल 36 कोरोना पाॅजिटिव मरीज थे। जिनमें से 33 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 3 मरीजों का इलाज खानपुर में चला रहा है। वह भी जल्द ठीक होकर घर पहुंच जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static