सिरसा में दर्दनाक हादसे से मचा हाहाकार, बेकाबू कार ने लोगों को रौंदा; महिला की मौत; 5 गंभीर घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 01:36 PM (IST)

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार देर रात सड़क किनारे सैर कर रहे लोगों को कार ने टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में 35 वर्षीय महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना ऐलनाबाद उपमंडल के गांव तलवाड़ा खुर्द के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे सैर कर रहे लोगों को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। वहीं घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। सभी को ऐलनाबाद सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालात देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static