फैक्टरी में काम करते कर्मचारी की कटी 3 उंगलियां, प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 09:57 AM (IST)

यमुनानगर : गांव गधौला में स्थित राजू स्टील फैक्टरी में काम करते समय एक कर्मचारी की 3 उंगलियां मशीन में आ गई। इससे उसकी उंगलियां कट गई। उसे फैक्ट्री मालिक ने जगाधरी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घायल और उसके परिजनों ने लिखित में दिया कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इस बात का पता उनके रिश्तेदारों को चला तो उन्होंने इस बात का विरोध किया और कहा कि जबरदस्ती यह लिखवाया गया। इस पर उन्होंने अस्पताल पहुंच रोष प्रकट किया।

हालांकि बाद में फैक्ट्री मालिक वहां पर पहुंचा और उसने कहा कि घायल चेतन के इलाज का पूरा खर्च वह उठाएगा। हादसा काम करते हुए अचानक हुआ है। इसमें किसी की लापरवाही नहीं है। उधर घायल चेतन ने बताया कि उसके कुछ कागजात पर अंगुठा लगवाया गया था। उसे नहीं पता था कि उसमें क्या लिखा है। वहीं इस मामले में छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर मौका किया गया था। चेतन अभी अनफिट है जैसे ही उसके ब्यान होते हैं उसके अनुरूप कार्रवाई कर दी जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static