हरियाणा में तीन और विधायक आज थामेगें भाजपा का दामन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 01:26 PM (IST)

चंढीगढ़( ब्यूरो): हरियाणा में विधानसभा चुनावी माहौल है और भाजपा का कुनाबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में इनेलो के तीन विधायक भाजपा में शामिल हुए है। इसी कड़ी के तहतबसपा विधायक टेक चंद शर्मा, निर्दलीय विधायक रविंदर मछरौली और इनेलो विधायक नगेंद्र भडाना आज चंडीगढ़ स्थित कार्यलय में लेंगे भाजपा की सदस्यता |

गौरतलब है कि कल  भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में रानियां के विधायक रामचंद्र कांबोज, फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक नसीम अहमद और सफीदों के आजाद विधायक जसवीर देशवाल शामिल थे। इससे पहले इनेलो को छोड़कर रतिया के विधायक रविंद्र बलियाना भी भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं उनके साथ-साथ बंसीलाल सरकार में मंत्री रहे जगदीश यादव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। बता दें कि जून महीने में इनेलो के नूंह से विधायक जाकिर हुसैन और जींद के जुलाना से विधायक परमिंदर सिंह ढुल वहीं लोकसभा चुनाव से पहले विधायक रणबीर गंगवा भाजपा में शामिल हुए थे।रोहतक के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश नांदल भी भाजपा में शामिल हुए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static