SIR शहरी जिलों में रफ्तार धीमी, 30 लाख गणना प्रपत्र हुए ऑनलाइन... ये जिला रहा टॉप पर

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 01:56 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष (एसआईआर) अभियान के गहन पुनरीक्षण (ए तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम तेजी से चल रहा है। 27 जून शाम 4:02 बजे तक प्रदेशभर में वितरित 1 करोड़ 94 लाख 8 हजार 758 गणना प्रपत्रों में से 29 लाख 98 हजार 313 प्रपत्र ऑनलाइन दर्ज किए गए। यह कुल वितरित प्रपत्रों का 14.52 प्रतिशत है।

प्रदेश में इस अभियान के लिए 20,629 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की तैनाती की गई है, जो घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। कुल 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 929 मतदाताओं के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

कैथल-रेवाड़ी भी टॉप-3 में
डिजिटाइजेशन के मामले में फतेहाबाद सबसे आगे है, जहां 29.55% प्रपत्र ऑनलाइन दर्ज हो चुके हैं। कैथल 28.02% और रेवाड़ी 27.07% के साथ तीसरे स्थान पर है। चरखी दादरी 22.23% व सिरसा 18.97% के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल हैं। प्रदेश के सबसे अधिक मतदाताओं वाले शहरी जिलों में इसकी रफ्तार धीमी है। गुरुग्राम में 5.49% और फरीदाबाद में 4.21 प्रतिशत प्रपत्र ऑनलाइन दर्ज हो पाए हैं। पंचकूला 7.31% और रोहतक 9.50% भी 10 प्रतिशत से नीचे हैं। घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में अभियान को और गति देने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static