Ambala: जनता पाइल्स क्लिनिक निःशुल्क जांच शिविर का 325 रोगियों ने उठाया लाभ

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 09:06 PM (IST)

अम्बाला  (मनीष) : जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा रविवार को स्थानीय अम्बाला क्लब में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क जांच शिविर पूर्ण रूप से सफल रहा। शिविर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 325 रोगियों ने बवासीर (पाइल्स), भगंदर (फिस्टुला), फिशर तथा कब्ज जैसी समस्याओं के लिए परामर्श लेकर लाभ उठाया।

PunjabKesari
जनता पाइल्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राहुल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को जागरूक करना और समय रहते सही उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
PunjabKesari

डॉ. राहुल ने कहा कि आजकल अनियमित खान-पान, फास्ट फूड का अधिक सेवन और लंबे समय तक बैठकर काम करने की आदत के कारण पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जनता पाइल्स क्लिनिक में जर्मन लेजर टेक्नोलॉजी से 10-15 मिनट में बिना साइड इफेक्ट्स के इलाज किया जाता है। यह उपचार पूरी तरह सुरक्षित, गोपनीय और प्रभावी है। क्लिनिक पूरे भारत में 100 से अधिक केंद्रों के साथ एमडी, गैस्ट्रो एवं एमबीबीएस विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

PunjabKesari
शिविर में मरीजों को आयुर्वेदिक एवं आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ उचित डाइट प्लान, जीवनशैली सुधार के सुझाव भी दिए गए। कई मरीजों को बिना ऑपरेशन के ही राहत मिलने की संभावना बताई गई। डॉ. राहुल ने अपील की कि गुदा क्षेत्र में दर्द, खून आना, सूजन या कब्ज जैसी कोई भी समस्या हो तो तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें, क्योंकि समय पर उपचार से जटिलताओं से बचा जा सकता है।
PunjabKesari

जनता पाइल्स क्लिनिक का यह प्रयास समाज के गरीब तबके तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पहुंचाने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है। क्लिनिक भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविर आयोजित करने की योजना बना रहा है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static