क्लास लेने के बाद उठाया खौफनाक कदम,भिवानी के स्कूल में सनसनी...35 वर्षीय शिक्षक सावंत ने ली अपनी जान

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 02:21 PM (IST)

भिवानीः शहर के पतराम गेट स्थित श्रीमती फूलां देवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक शिक्षक ने स्कूल परिसर में ही आत्महत्या कर ली। मृतक शिक्षक की पहचान भिवानी निवासी करीब 35 वर्षीय सावंत के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सावंत बुधवार सुबह रोजाना की तरह सामान्य रूप से स्कूल आए थे। उन्होंने सुबह की क्लास भी ली। इसके बाद वह छत पर बने एक कमरे में चले गए, जहां उन्होंने पहले कोई जहरीला पदार्थ खाया और उसके बाद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कमरे से एक जहरीले पदार्थ की बोतल भी बरामद हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दिनोद गेट पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।दिनोद गेट चौकी इंचार्ज राजेश ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई थी। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने फिलहाल इत्तेफाकिया (174 CrPC) की कार्रवाई की है। शिक्षक द्वारा यह खौफनाक कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static