चरखी दादरी में NH -334 B पर ट्राले ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, 35 श्रद्धालु घायल...मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 01:17 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत) : चरखी-दादरी में मंगलवार को नेशनल हाईवे-334बी पर  एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घटना में 30-35 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार,  श्रद्धालु अलीगढ़ से दर्शन के लिए गोगामेडी जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 70 से 75 महिला पुरुष बच्चे सवार थे। इस दौरान गांव खेड़ी बूरा के समीप श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 30-32 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर डीएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल चरखी दादरी में पहुंचाया गया जहां गंभीर रूप से घायल 12 श्रद्धालुओं को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static