नकली पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं से लूटपाट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 04:47 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): नकली पुलिसकर्मी बन महिलाओं से गहने की धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों से 1-1 वारदात सुलझाई है। पकड़े गए आरोपियों से 2 सोने के कड़े और 2 सोने के कंगन भी बरामद किए हैं। आरोपियों में साजिद, सनावर अली, यूनुस, अमजद को गिरफ्तार किया है आरोपी साजिद और सनावर अली हरिद्वार उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वहीं आरोपी यूनुस और अमजद, पाटिल नगर, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने फरीदाबाद शहर में जुलाई महीने में एक ही तारीख को थाना सेक्टर 17 और थाना सेंट्रल एरिया में 2 वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह नकली पुलिसकर्मी बनकर सिविल ड्रेस में रहते थे और महिलाओं को अपने आप को पुलिसकर्मी बताते थे और उन्हें गुमराह कर उनके आभूषण उतरवा लिया करते थे।

महिलाओं के उतरवाए हुए असली आभूषणों को अपने पास रख लेते थे और आरोपी नकली आभूषण को महिलाओं के बैग, पर्स इत्यादि में रख देते थे। आरोपीयान पहले से ही अपने पास नकली आभूषण रखा करते थे ताकि इनको जल्दी से बदल सके। पुलिस ने आरोपी से 2 सोने के कड़े, 2 सोने के कंगन बरामद कर आरोपीयों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static